गिरडीह, नवम्बर 12 -- Gridih News: जमुआ। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जमुआ प्रखंड के काजीमगहा स्थित मैक्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके शैक्षणिक योगदान, राष्ट्र निर्माण में भूमिका और आदर्शों को याद करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. रजा नूरी ने की। इसमें कांग्रेस नेताओं के साथ शिक्षाविद, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Purnia News: मौलाना अबुल कलाम आजाद की सादगी-ईमानदारी से लें सीख : ...