गिरडीह, सितम्बर 4 -- Gridih News: बेंगाबाद। प्रेम संबंध की कीमत एक किशोर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव से जुड़ा हुआ है। प्रेम प्रसंग के मामले में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर जमीन के नीचे दफना दिया था। पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिला के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के मोरियाड़ीह निवासी मथुरा रविदास के पुत्र मिथुन कुमार दास उर्फ कारु दास (16) के रूप में हुई है। शव आरोपियों के पहाड़पुर स्थित घर के पीछे खजूर के पेड़ के निकट जमीन में दफनाया हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने आरोपी पहाड़पुर...