गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर विधायक मंजू कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने एक विस्तृत मांगपत्र भी सौंपा। यह भी पढ़ें- Gridih News: तीन सड़कों को पीडब्ल्यूडी में हस्तांतरण की अनुशंसामहत्वपूर्ण मांगें मांगपत्र में जनता की लंबे समय से लंबित मांगों को रखा गया है। उन्होंने जमुआ में डिग्री कॉलेज की स्थापना और पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति की मांग की, ताकि स्थानीय छात्रों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा मिल सके। बिजली संकट की दिशा में क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप और नए पावर सब-स्टेशन का निर्माण की मांग, ताकि बिजली आपूर्ति बेहतर हो और खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जा सकें। सड़क व...