गिरडीह, जुलाई 30 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जमुआ स्थित एक्सेल डाटा सर्विसेज कौशल प्रशिक्षण केंद्र में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्लेसमेंट ड्राइव, स्टार एलुमनी इवेंट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लेकर प्रशिक्षित युवाओं का साक्षात्कार लिया।

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स (जमशेदपुर), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एटलस एक्सपोर्ट सहित कई कंपनियों ने कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव एवं सैंपलिंग टेलर समेत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 80 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 43 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों ने इस अवसर को अपने करिय...