गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में समसूदीन अंसारी उर्फ समसूदीन खान, रजाक खान उर्फ अब्दुल रजाक(बेंगाबाद), यशवंत सिंह(शानडीह) रामेश्वर राम, नागो राणा उर्फ नागेश्वर राणा तथा पूना महतो सभी ग्राम धुरगड़गी के लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी जमुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहनेवाले हैं। पुलिस ने वारंटों का सत्यापन करने के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार किया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उचित सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में न्यायालय से निर्गत वारंटों के ...