गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग इन दिनों सड़क कम और तालाब अधिक नजर आ रहा है। जमुआ चौक से कुछ ही दूरी पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर अब तक दर्जनों दोपहिया वाहन और ऑटो दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। सड़क की बदहाल स्थिति का सबसे अधिक असर पैदल चलनेवाले लोगों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। जमुआ चौक के समीप ही भारतीय स्टेट बैंक और इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय स्थित है। विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार वाहन गुजरने के दौरान पानी के छीं...