Gridih News: जमुआ थाना गेट से एसबीआई बैंक तक जलजमाव
गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ स्थित स्टेट बैंक के सामने सड़क पर भारी जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। व्यंग्य में लोग इसे 'वाटर पार्क' बता रहे हैं। जलजमाव के बीच एक व्यक्ति के गिरने की घटना के बाद प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव को सूचना मिली। संजीत यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि आज हर हाल में पानी की निकासी कराई जाएगी। संजीत यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए मामले का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.