Gridih News: जमुआ चौक होकर जानेवाली सड़कें हुई जर्जर, भारी परेशानी
गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ चौक से विभिन्न दिशाओं में जानेवाली प्रमुख सड़कों की स्थिति इन दिनों बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जमुआ चौक से चित्तरडीह, द्वारपहरी, मिर्जागंज-खरगडीहा और खोरीमहुआ जानेवाली मुख्य सड़कों के कई हिस्से लंबे समय से जर्जर हैं। कई जगह सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर आवागमन करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.