गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। हर चुनाव के बाद कई ख्वाब बुनते हैं। जीवित लाश हैं हम, नये गिद्ध चुनते हैं। किसी शायर द्वारा कही गई इन पंक्तियों को कुछ हद तक हीं सही चरितार्थ करता है जिला का सबसे बड़ा प्रखंड जमुआ।

जमुआ का इतिहास देश आज़ादी के बाद से जमुआ कभी खुद वीरान, सुनसान और अपने एक अदद राजनीति आका को तरसता रहा है। जमुआ अपने स्थापना वर्ष 1957 से कई बदलाव देखे हैं। जिले के टर्मिनल प्वाइंट के रूप में ख्यात जमुआ में जमुआ प्रखंड कार्यालय और थाना के अलावा वर्षों से निबंधन, सर्कल पुलिस निरीक्षक, जमुआ और डोरंडा क्षेत्र के वन-रोपण, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छत, लघु सिंचाई, पथ निर्माण कार्यालय जैसे कई अन्य विभागों के अनुमण्डलस्तरीय कार्यालय यहां कार्यरत है।

स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएँ यहां 17 उपस्वास्थ्य केन्द्रों के साथ एक ...