Gridih News: जमुआ के पंच मंदिर में नवरात्र को लेकर खासा उत्साह
गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक पंच मंदिर दुर्गा मंडप में इस बार भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पिछले 58 वर्षों से निरंतर यहां वैष्णवी रीति-रिवाज से मां दुर्गा की आराधना की जाती रही है। चारों प्रमुख मार्गों का केंद्र बिंदु होने के कारण यहां लगने वाला मेला पूरे क्षेत्र में सबसे विशाल और भव्य माना जाता है। जमुआ चौक बाजार के अलावा गिरिडीह, पचम्बा, देवघर और कोडरमा मार्ग का मुख्य पड़ाव होने से पंच मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस वर्ष भी पूजा पंडाल व मंडप को बेहद आकर्षक और भव्य रूप से सजाया जा रहा है। यहां विजयादशमी के बाद एकादशी तक मेले का आयोजन होता है। इस दुर्गा मंडप की स्थापना वर्ष 1968 में जमुआ के तत्कालीन बीडीओ रामाकांत वर्मा और उनकी धर्मपत्नी लीलावती वर्मा द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.