Gridih News: जमुआ: 168 घंटे से प्रखंड मुख्यालय में धरना जारी, प्रशासन मौन
गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: जमुआ। कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 29 जुलाई से जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर 14 सूत्री एवं अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना का 168 घंटे (7 दिन) के बाद भी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। इस आंदोलन का नेतृत्व समाजसेवी गौतम सागर राणा कर रहे हैं। उनके इस कार्यक्रम का कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक समर्थन दे रहे हैं। धरना पर बैठे आंदोलनकारी का आरोप है कि प्रखंड में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें की गई और आवेदन दिया गया, इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्हें अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ा। समाजसेवी गौतम सागर राणा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.