Gridih News: जमुआ: लापता युवक का शव बिचकोड़वा में मिला, हत्या की आशंका
गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के भिखोडीह निवासी सुभाष हाजरा के इकलौते पुत्र 22 वर्षीय नीरज हाजरा का शव बिचकोड़वा थाना क्षेत्र से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। नीरज हाजरा 04 जुलाई से लापता था। परिजनों के अनुसार, वह राजस्थान से मजदूरी कर अपनी 07 जुलाई को होनेवाली शादी के लिए घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिवार ने जमुआ थाना में गुमशुदगी की सूचना दी थी। इसी दौरान बिचकोड़वा पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला, जिसकी पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद जमुआ पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि इन आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.