Gridih News: जमुआ: भ्रष्टाचार के खिलाफ 27वें दिन भी जारी रहा धरना
गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के सोमवार को 27 दिन पूरे हो चुके हैं। धरनार्थियों के साथ सहयोग में कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और समर्थक भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और आमजन की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायतें और आवेदन देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लेना पड़ा। समाजसेवी गौतम सागर राणा ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों और पारदर्शी प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.