गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। शनिवार को 39वें दिन भी धरना जारी रहा। विभिन्न मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बनी हुई है। इस कारण धरना के समर्थन में शनिवार शाम प्रखंड मुख्यालय परिसर से सैकड़ों महिला पुरुषों ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुरू होकर जमुआ बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए थाना मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने हाथों में मशाल लेकर जनहित की मांगों के समर्थन में नारे लगाए। जुलूस में शामिल लोगों ने प्रशासन से लंबित मांगों पर शीघ्र पहल करने की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना है कि लंबे समय से धरना जारी रहने के बावजूद संबंधित समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Gridih News: 38वें दिन भी हुआ धरना, आज थ...