Gridih News: जमुआ: दो दिनों की बारिश से खरीफ फसलों को उम्मीद
गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से खरीफ फसलों को नई संजीवनी मिली है। बारिश के बाद धान रोपनी में तेजी आई है। कृषि विभाग की ओर से किसानों को शेष रकबे में जल्द रोपनी पूरी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि अब मौसम अनुकूल होने से धान की खेती में तेजी आने की उम्मीद है। यदि आनेवाले दिनों में अच्छी बारिश होती रही तो प्रखंड क्षेत्र में खरीफ फासलों का आच्छादन लक्ष्य के अनुरूप हो सकेगा। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जुलाई में अपेक्षित वर्षा नहीं होने से खेती की रफ्तार प्रभावित हुई है। लेकिन अगस्त की शुरुआत में हुई बारिश से स्थिति में सुधार आई है। मौसम विभाग ने भी आनेवाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में किसानों को बीज उर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.