गिरडीह, अक्टूबर 15 -- दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली के लिए विशेष तैयारी Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, जमुआ ने विशेष तैयारी की है। विभाग ने 16 से 21 अक्टूबर तक विद्युतकर्मियों और पर्यवेक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई है। इसके तहत जमुआ, देवरी, खरगडीहा, रानीडीह और कारोडीह विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय की ओर से जारी ड्यूटी चार्ट के अनुसार, संबंधित पर्यवेक्षक अपने क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों का नियमित निरीक्षण करेंगे। तकनीकी खराबी मिलने पर तत्काल मरम्मत की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मूर्ति...