गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह कोल्हरिया गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गयी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के कुल 15 महिला-पुरूष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के चार सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में नावाडीह कोल्हरिया गांव निवासी जुम्मन अंसारी, जाफर अंसारी, हुसैन अंसारी एवं नासीर अंसारी शामिल है। गिरफ्तार चारों भाइयों को शनिवार को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से चारों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दर्ज प्राथ...