Gridih News: जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के दरायसरण गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग क्रमशः 52 वर्षीय कबूतरी देवी, 59 वर्षीय चतुर रविदास तथा 19 वर्षीय लालू रविदास घायल हो गए। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने सभी घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कबूतरी देवी एवं चतुर रविदास को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। इधर लालू रविदास का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पीड़ित लालू रविदास ने बताया कि घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.