Gridih News: जमीन विवाद में दो गुटों में मारपीट, दो घायल
गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह में मंगलवार सुबह 19 डिसमिल जमीन पर चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक पक्ष के दो लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में शिकायत की है। विवादित जमीन चितरडीह मौजा के खाता नंबर 7, प्लॉट नंबर 42 और 43 में स्थित है। इसका कुल रकबा करीब 19 डिसमिल बताया गया है। चितरडीह निवासी त्रिभुवन साहू ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह करीब सात बजे मो. मालती देवी, मीना देवी, संजय गुप्ता, श्यामदेव साव, अशोक साव, सुनील कुमार गुप्ता समेत करीब 100 लोग उक्त जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के लिए पहुंचे थे। त्रिभुवन साहू के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.