Gridih News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन लोग घायल
गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बदवारा पंचायत के मुरगुमी गांव में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में ऊषा कुमारी, दुखनी देवी, लीलावती देवी और मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता लीलावती देवी ने बेंगाबाद थाना में दिए आवेदन में बताया कि मुरगुमी मौजा, खाता नंबर 08, प्लॉट नंबर 688, रकवा 30 डिसमिल जमीन उनके ससुर बालदेव राय के नाम से खरीदी हुई है। रविवार सुबह विरोधी पक्ष के सुंदर राय, संजय राय, धनंजय राय, लोचन राय, गेंदिया देवी सहित 10 महिला-पुरुष जबरन उसी जमीन पर दीवार बनाने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.