गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: धनवार प्रखंड क्षेत्र के बलहारा चौक के समीप जमीन विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, घोड़थंभा पुलिस की तत्परता से दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प टल गई।

मामले की शिकायत मामले को लेकर नैकाडीह निवासी कपिलदेव राय ने एसडीएम और थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। आवेदन में आठ नामजद (जितेंद्र यादव, दीपक यादव, रूदो यादव, संजय यादव, छोटू यादव, ललन पासवान, भूषण पासवान, विजय पासवान) तथा 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित के अनुसार, मौजा नैकाडीह स्थित खाता संख्या 07, प्लॉट 237 व 238 की जमीन पर विपक्षी जेसीबी लगाकर घेराबंदी कर रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कपिलदेव रा...