गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल पंचायत के बक्सीगरजा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद के कारण एक बुजुर्ग का शव घंटों श्मशान घाट में पड़ा रहा। मृतक के परिजनों को ग्रामीण श्मशान घाट में दफनाने से मना कर रहे थे। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर गांडेय थाना के एसआई अमित कुमार चौधरी दल -बल के साथ बक्सीगरजा गांव पहुंचे। इसके अलावा अंचल कर्मी भी बक्सीगरजा गांव पहुंचे। सभी लोग ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझाने में लगे हुए थे। जानकारी के अनुसार बक्सीगरजा गांव निवासी सुखीलाल टुडू के पिता 65 वर्षीय जल्फा टुडू की मौत गुरुवार शाम में हो गई।

घटना का विवरण सुखीलाल टुडू अपने परिजनों के साथ शव को दफनाने के लिए शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे श्मशान घाट लेकर पहुंचे...