Gridih News: जमीन पर अतिक्रमण के विरोध में सामाजिक बैठक
गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: बगोदर प्रखंड की बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत नीचे टोला में सामुदायिक जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा धीरे-धीरे गौठवार की जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि संबंधित व्यक्ति पूर्वजों द्वारा निर्धारित सीमांकन से आगे बढ़कर समाजिक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर पिलर गाड़कर जमीन का सीमांकन किया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली कि समाज की जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सामुदायिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कुमोद यादव, संदीप कुमार साहू, मित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.