गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के बड़कीटांड़ पंचायत के कुसुम्भा गांव में एक जमीन को गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम पर ऑनलाइन इंट्री करने का मामला प्रकाश में आया है। जमीन के मालिक अनिरुद्ध तिवारी ने गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव को आवेदन देकर गांडेय के पूर्व सीओ पर पद का दुरुपयोग करके अवैध ऑनलाइन प्रविष्टि करने का आरोप लगाया है। जमीन के मालिक ने अवैध आनलाइन प्रविष्टि को रद्द करने, प्रकियात्मक घोटाले के उच्च स्तरीय जांच करने और आवेदक के वैध कागजातों की जांच करके आनलाइन दुरुस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...