गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के जमामो देवी माता मंदिर में भादो माह के शनिवार और मंगलवार को लगनेवाले मेले के दौरान सुरक्षा के नजरिए से पुलिस की तैनाती करने की मांग की गई है। जमामो मंदिर पूजा समिति के लोगों ने सोमवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ और तिसरी के थाना प्रभारी को इस संबंध में आवेदन दिया। वहीं सांसद प्रतिनिधि सह खरखरी पंचायत समिति सदस्या माला सिन्हा ने भी खोरीमहुआ एसडीपीओ और थाना प्रभारी को इस बाबत लिखित आवेदन देकर भादो माह के शनिवार और मंगलवार को महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती करने की मांग की है। इस दौरान मंदिर समिति के लोगों और माला सिन्हा द्वारा कहा गया कि तिसरी के जमामो देवी माता मंदिर में भादो माह के मंगलवार और शनिवार को न सिर्फ तिसरी प्रखंड बल्कि दूर-दराज से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु माता रानी प...