गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवो का दौरा करके ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। पूर्व निधारिर्त कार्यक्रम के तहत गांडेय विधायक सर्वप्रथम पंडरी पंचायत के नावाटांड़ गांव स्थित मुस्लिम टोला में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। पुनः विधायक पर्वतपुर पंचायत के सिमराकुंदर व मांझी परगना और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम मे समाज के लोगों ने झारखंड सरकार की वैसी योजनाओं जिसका लाभ निचले पायदान के लोगों को मिल रहा है उसकी प्रशंसा की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, नशा मुक्ति अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को और बेहतर तरीके स...