गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने विभिन्न जनसमस्याओं और 14 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी गौतम सागर राणा अपनी मांगों को लेकर अडिग दिखे और प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। धरनार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से जनहित से जुड़े कई मुद्दों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें धरना देने के लिए विवश होना पड़ा। यह भी पढ़ें- विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर माकपा ने किया धरना-प्रदर्शन इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार ने बताया कि धरनार्थियों की सभी मांगों की रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधि...