Gridih News: जनसंपर्क कार्यालय में चोरी मामले का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला जनसंपर्क कार्यालय में हुए चोरी मामले का नगर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर चोरी गया एक पीस इनवर्टर, दो पीस बैटरी एवं एक पीस वीएचडी टीवी बरामद कर ली है। इस चोरी की वारदात को तीन युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था। हालांकि अभी एक आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की धर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। डीएसपी (मु.) प्रथम नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने गुरूवार को संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला डीएसपी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को जिला जनंसपर्क कार्यालय के अनुसेवक सह प्रभारी इकाई लिपिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.