Gridih News: जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगेगा कलाकारों का महाकुंभ
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। कला संगम की बैठक अध्यक्ष पंकज कुमार ताह की अध्यक्षता में ईश्वर स्मृति भवन में हुई। बैठक में सचिव सतीश कुन्दन ने गत कार्यक्रम के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही कला संगम के 65वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखा गया। सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए 26वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक-नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया। संरक्षक सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि इस बार जनवरी के अंतिम सप्ताह में गिरिडीह में कलाकारों का महाकुंभ लगेगा। इसके तहत पांच दिनों तक रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जिसमें एक से बढ़कर एक नाटकों का मंचन किया जाएगा तथा लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य से महफिल सजेगी। इस आयोजन को सलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.