गिरडीह, अगस्त 10 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा एवं झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की रविवार को चिकनाडीह पंचायत के खजमुंडा गांव में संयुक्त रूप से बैठक की गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के जनमुद्दों को लेकर खोरीमहुआ चौक से अनुमंडल कार्यालय तक पर यात्रा करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सह पार्टी जिला कमेटी सदस्य विजय पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने किया। यह भी पढ़ें- महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने निकाली पदयात्राबैठक का मुद्दा बैठक में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं, अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार, खटोरी, खजमुणडा सहित विभिन्न गांवों में जमीन माफियाओं के सवाल तथा अन्य जनसमस्याओं से निजात दिलाने मामले पर चर्चा की गई। बैठ...