Gridih News: जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीण बने सड़क निर्माता
गिरडीह, अक्टूबर 9 -- श्रमदान से सड़क निर्माण Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड की अमतरो पंचायत में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की राह देखना छोड़ खुद ही समाधान की पहल कर दी है। लिखर नदी से कानीकेद तक ग्रामीण श्रमदान कर मिट्टी-मोरम की सड़क का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क निर्माण को लेकर मुखिया से लेकर विधायक तक सभी जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने पहल नहीं की। बरसात में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। मरीजों, स्कूली बच्चों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अंततः एकजुट होकर अपने दम पर सड़क बनाने का बीड़ा उठाया। एकजुटता की मिसाल बने ग्रामीण सड़क निर्माण में गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.