Gridih News: जद्दोजहद के बाद हरिहरधाम मंदिर गेट के पास रोड का कालीकरण शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: बगोदर। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार हरिहरधाम मंदिर गेट के पास से पुल तक करीब सौ मीटर बदहाल सड़क चकाचक होने लगी है। कालीकरण होने के बाद अब यहां बिना हिचकोले की गाड़ियां सरपट दौड़ेगी। महीनों से यह सड़क बदहाल स्थिति में थी। भारी बारिश में पिच उखड़ गया था, बोल्डर निकल आए थे और जगह-जगह गड्ढे बन गए थे। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी होती थी। पानी सूखने के बाद वाहनों से उड़ती धूल से स्थानीय लोग भी परेशान थे। बता दें कि पूर्व में हो-हल्ला होने पर विभाग डस्ट डालकर मरम्मत कर देता था, लेकिन कुछ दिन बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती थी। सावन पूर्णिमा में मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जरमुन्ने पश्चिमी के उप मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख मोकिम ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर रोड जाम की चेतावनी दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.