Gridih News: जंगल में दो हाथियों की मौजूदगी से दहशत
गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के नावाडीह और पुरनाडाबर गांव के बीच स्थित जंगल में सोमवार सुबह दो हाथी देखे गए। बताया गया कि रविवार रात हाथियों ने नावाडीह के किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जंगल से सटे गांवों के किसानों और मजदूरों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें। हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वन विभाग द्वारा भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.