Gridih News: जंगल में चल रहा जुआ अड्डा, कई बाइक जब्त
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: देवरी,प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गिद्धासिमर जंगल में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित हो रहे जुआ अड्डे को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से कई मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। मामले की जानकारी देते हुए देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि यह कार्रवाई गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर गावां अंचल के पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में की गई। पुलिस बल के गिद्धासिमर जंगल पहुंचते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई और लोग जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से जुआरियों की छोड़ी गई कई मोटरसाइकिलों को जब्त किया है। पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो ने बताया कि अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। खबर लिखे जाने तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.