Gridih News: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की तबीयत बिगड़ी
गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जंगली मशरूम खाने के बाद बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लोधरातरी गांव में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लोधरातरी निवासी महादेव यादव की पत्नी लीलावती देवी जंगल से जंगली मशरूम लेकर घर आई थीं। दोपहर में परिवार के लोगों ने उसे बनाकर खाया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही परिवार के चार सदस्यों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। बीमार होने वालों में लीलावती देवी, उनके पुत्र रंजन कुमार, पुत्री पूजा कुमारी और खुशी कुमारी शामिल हैं। परिवार के सदस्यों ने तत्काल सभी को इलाज के लिए बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इसमें लीलावती दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.