गिरडीह, जुलाई 21 -- Gridih News: गांडेय थाना क्षेत्र के झंरगट्टा पंचायत के झंरगट्टा गांव में सोमवार को जंगली मशरुम खाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। आनन - फानन में सभी मरीजों को सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सदस्यों में 50 वर्षीय दशरथ गोस्वामी, 45 वर्षीय गीता देवी, 25 वर्षीय विशाल गोस्वामी, 19 वर्षीय कृष्णा गोस्वामी, 18 वर्षीय नेहा कुमारी और 4 वर्षीय अर्चना कुमारी शामिल है। वर्तमान समय में सभी लोग सदर अस्पताल में इलाजरत है। जानकारी के अनुसार दशरथ गोस्वामी की बेटी कही से मशरुम लेकर घर आई थी। घर बन रहे आलू - चना की सब्जी में मशरुम मिला कर बनाया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: बिरयानी खाने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार परिवार के सभी सदस्यों ने लगभग 10 उक्त सब्जी को खाया। सब्जी खाने ...