Gridih News: छोटे नोटों की कमी पर आरबीआई से मांगी जानकारी
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बाजार में 5, 10 और 20 के नोटों एवं सिक्कों की कमी से हो रही परेशानी को लेकर सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से जवाब मांगा है। उन्होंने 17 अक्टूबर को आरटीआई अधिनियम, 2005 के तहत आरबीआई, मुंबई के केंद्रीय लोक सूचना पदाधिकारी को ऑनलाइन आवेदन भेजकर छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई और झारखंड में उनकी आपूर्ति से संबंधित जानकारी मांगी है। खंडेलवाल ने आवेदन में एक अप्रैल 2026 से आवेदन की तिथि तक Rs.5, Rs.10 और Rs.20 के नोटों की माहवार छपाई का विवरण मांगा है। साथ ही झारखंड को भेजे गए नोटों की मूल्य वर्गवार और तिथिवार या माहवार आपूर्ति की जानकारी भी मांगी है। यह भी पढ़ें- Godda News: विजयादशमी की छुट्टी पर अब तक निर्णय नहीं, बैंककर्मियों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.