Gridih News: छोटकी खरगडीहा में करोड़ों खर्च के बाद भी प्यासे हैं लोग
गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी छोटकी खरगडीहा में ग्रामीण जलापूर्ति योजना लोगों के काम नहीं आ रही है। घर-घर पानी पहुंचाने का दावा कागजों में ही सिमट कर रह गया है। पानी सप्लाई के लिए हजारों लीटर क्षमता वाली पानी टंकी तो बन गई, गांव में पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन कई जगहों पर काम आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजा यह है कि कुछ हिस्सों में पानी मिल रहा है, तो शेष गांव के लोग आज भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब शहरों की तरह उनके घरों में भी सप्लाई पानी की सुविधा मिलेगी। लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण वह उम्मीद टूट गई। छोटकी खरगडीहा चौक पर भी हाल यही है। एक भाग को पानी मिल रहा है, तो दूसरे भाग को पानी नसीब नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.