Gridih News: छेड़छाड़ व मारपीट को लेकर आठ के विरुद्ध थाने में आवेदन
गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के निचली चितरडीह गांव में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद ने रविवार की सुबह हिंसक रूप ले लिया। एक महिला ने गांव के आठ नामजद लोगों पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़, मारपीट और विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराने के आरोप लगाते हुए धनवार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, निचली चितरडीह निवासी मुनिया देवी, पति चंद्रिका साव ने बताया कि रविवार सुबह करीब 6:30 बजे वह गोबर फेंकने के लिए अपनी बारी गई थी। इसी दौरान जिस भूमि को लेकर सिविल कोर्ट में वाद संख्या-195 लंबित है, उस पर जेसीबी मशीन से नींव खोदकर मकान निर्माण कराया जा रहा था। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर रामसुदन साव, मैका साव उर्फ भैरो साव, हीरालाल साव, नीरज साव, पवन साव, दीपू साव, संतोषी देवी और कंचन देवी ने पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.