गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को पचंबा एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में छापामारी की। पचंबा, तेलोडीह, परसाटांड़ तथा बोडो स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान करीब 100 लीटर तैयार अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को सतत निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि ज...