Gridih News: छात्र-छात्राओं के बीच कंबल का वितरण
गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। बढ़ती ठंड को देखते हुए श्री दिगम्बर जैन शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट, मधुबन की ओर से शुक्रवार को निहारिका परिसर में कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्मू प्रसाद जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दौरान तीर्थयात्रियों को पर्वत वंदना कराने वाले डोली मजदूरों तथा मधुबन के बिरनगड्डा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। मधुबन में कंबल वितरण पानीपत निवासी जगदीश जैन के सौजन्य से किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जम्मू प्रसाद जैन ने कहा कि ट्रस्ट जरुरतमंदों और मेहनतकश लोगों की सेवा के लिए संस्था सदैव तत्पर है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: 11 हजार लोगों को बांटे जाएंगे कंबल, पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.