गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग गावां की ओर से डेंगू से बचाव को लेकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

जागरूकता कार्यक्रम इस दौरान गावां दिल्ली पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय मंझने, जमडार, पिहरा एवं सेरुआ विद्यालय में छात्रों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि डेंगू संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। उन्होंने कहा कि घर और आसपास पानी जमा नहीं होने दें। गमले, फूलदान, कूलर व अन्य बर्तनों में एक सप्ताह से अधिक पानी नहीं रखें और नियमित रूप से पानी बदलते रहें। पुराने टायर, बोतल, कप व ग्लास आदि में पानी जमा होने से एडीज मच्छर पनपते हैं। ऐसे सामान को नष्ट कर दें...