गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: गिरिडीह। अर्नब चक्रवात को लेकर आसमान में छाए बादल और झमाझम बारिश के बीच छतरी लिए गुरुवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शहर के प्रमुख अरगाघाट और शास्त्रीनगर छठ घाट पहुंची। उनके साथ गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, डीडीसी स्मृता कुमारी, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा सहित सम्बंधित वार्ड पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। बारिश के बीच दलबल के साथ कल्पना मुर्मू सोरेन अरगाघाट और शास्त्रीनगर छठ घाट पहुंची। उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता तथा घाटों पर मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का स्थलीय आकलन किया। घाटों की साफ-सफाई, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- Gridih News: जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम...