Gridih News: छह साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह। छह साल की एक बच्ची से रेप का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गिरिडीह शहर की है। इस संबंध में बच्ची की मां के शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। नगर पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी निवासी किशोर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। प्राथमिकी में कई तरह के गंभीर आरोप आरोपी पर लगाये गये हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.