Gridih News: छह माह से खराब चापाकल, नाला का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती अहराय गांव के अम्बाटांड़ टोला में करीब छह माह से चापाकल खराब पड़ा है। जलमीनार भी बंद रहने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण करीब दो किलोमीटर दूर स्थित नाले से पानी लाकर पीने को मजबूर हैं। रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से चापाकल खराब है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। अजय सिंह ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रखंड मुख्यालय से करीब 20-25 किलोमीटर दूर सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को नाले का पानी पीना पड़ रहा है, यह विभागीय लापरवाही की गंभीर तस्वीर है। उन्होंने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.