Gridih News: छठ घाटों पर गंदगी और अंधेरा बर्दाश्त नहीं: महापौर
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा ने शुक्रवार को शहर के लगभग छठ घाटों में निरीक्षण पर वहां की साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था देखी। उनके साथ उपमहापौर सुमित कुमार, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने अलावा निगम की टीम साथ थी। झरियागादी घाट से महापौर ने निरीक्षण किया। इसके बाद वह अरगाघाट, मेट्रोस गली, चिरैयाघाट, दीनदयाल, आदर्शनगर, शास्त्रीनगर, सिहोडीह सहित करीब 15 घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, पहुंच पथ और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। घाट समितियों से बात की। उनकी समस्याओं से सुना और अधिकारियों को अवगत कराया। महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि छठपूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और जरूरी सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- Motihari News: छठ घाटों की सफाई का दिया निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.