Gridih News: छठ की खरीदारी को लेकर गावां हाट में उमड़ी भीड़
गिरडीह, नवम्बर 12 -- Gridih News: गावां। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को गावां में लगने वाली साप्ताहिक हाट में रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर लोग सूप, दउरा, पंखा समेत पूजा में उपयोग होने वाली अन्य सामग्रियों की खरीदारी में जुटे रहे। बाजार में सबसे अधिक मांग बांस से बने सूप और दउरा की रही। छठ पर्व को लेकर गावां प्रखंड के दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में दउरा 200 से 300 रुपये, सूप 150 से 200 रुपये और पंखा करीब 100 रुपये तक की कीमत पर बिके। यह भी पढ़ें- Purnia News: छठ पूजा में बांस के सूप और दउरा का खास महत्व दुकानदारों के अनुसार पर्व को देखते हुए बांस से बने सामानों की मांग बढ़ गई है। सुबह से लेकर दोपहर तक बाजार में खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.