Gridih News: छठे दिन पानी के ऊपर आया महिला का शव
गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र के जमडार पंचायत अंतर्गत तारापुर गांव स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में डूबी लौरिया निवासी सावनी मंझियान का शव छठे दिन शनिवार को पानी के ऊपर आ गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के बाद सावनी मंझियान बंद पड़े खदान में कूद गई थी। घटना के बाद से ही प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा शव की तलाश की जा रही थी। शव को बाहर निकालने के लिए रांची से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने लगातार दो दिनों तक खदान में अभियान चलाया, लेकिन खदान की अधिक गहराई और पानी के अंदर बड़े-बड़े पत्थरों के कारण शव बरामद नहीं कर सका।शनिवार यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: नदी में कूदे करतार सिंह के शव की खोज एनडीआरएफ से कराए प्रशासन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.