गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। पंचायत चुनाव के चार वर्ष पूरे होते ही अब अगले चुनाव की आहट चौपालों और चाय की दुकानों तक पहुंचने लगी है। जमुआ चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग एक साथ बैठे तो चर्चा का केंद्र देश-दुनिया की राजनीति से लेकर जमुआ के विकास और आगामी पंचायत चुनाव तक पहुंच गया। राजनीतिक बहस के दौरान नेताओं ने एक-दूसरे के दलों पर जमकर फब्तियां कसीं और आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए। कभी-कभी बातचीत में तल्खी भी देखने को मिली। चौपाल में बेरोजगारी और सरकारी नियुक्तियों का मुद्दा भी उठा। कुछ लोगों ने नीट पेपर लीक का हवाला देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। यह भी पढ़ें- Gridih News: चौपाल में देश-दुनिया से लेकर पंचायत चुनाव तक की चर्चा, विकास को लेकर भी उठे सवाल वहीं आरोप लगाया गया कि झारख...