Gridih News: चोरी की बाइक बरामद, एक युवक हिरासत में
गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: गिरिडीह। नगर पुलिस ने चोरी गयी एक बाइक बरामद की है। साथ ही इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद बाइक पिछले दिनों शहर से चोरी हुई थी। चोरी गई बाइक को पेंट करके हुलिया बदल दिया गया था। इतना ही नहीं इंजन एवं चेचिस नंबर भी मिटा दिया गया था। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ नहीं बता रही है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के निर्देश व मार्गदर्शन में पुअनि विनय कुमार पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि जब्त संदिग्ध बाइक चोरी के कई वारदातों में शामिल हो सकती है। यह भी पढ़ें- Motihari News: चोरी की बाइक बरामद पुलिस संदिग्ध से बाइक चोरी के अन्य वारदातों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.